---Advertisement---

1,000 रुपये से कम बैलेंस वाले 6 लाख PF खातों का पैसा सीधे बैंक में भेजने की तैयारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

1,000 रुपये से कम बैलेंस वाले 6 लाख PF खातों का पैसा सीधे बैंक में भेजने की तैयारी

नई दिल्ली : श्रम मंत्रालय ने हाल ही में एक बहुत बड़ा और राहत देने वाला फैसला लिया है, जो लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है. यह फैसला ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) से जुड़ा है, जहां कई सालों से पड़े इनऑपरेटिव अकाउंट्स (निष्क्रिय खाते) में छोटी-छोटी रकम फंसी हुई है, अब सरकार इसपर बड़े फैसले ले रही है.

सरकार के सूत्रों के मुताबिक श्रम मंत्रालय ने फैसला किया है कि जिन निष्क्रिय में 1000 रुपये या उससे कम बैलेंस है, उनमें से पैसा बिना किसी आवेदन या कागजी कार्रवाई के खुद-ब-खुद सदस्यों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. यानी सदस्यों को कुछ भी करने की जरूरत नहीं ईपीएफओ अपने आप ही यह काम करेगा.

सूत्रों के मुताबिक कुल 31 लाख निष्क्रिय खातों में से करीब 6 लाख ऐसे खाते हैं, जहां बैलेंस 1000 रुपये से कम है. इनमें से जो खाते आधार से लिंक हैं, उनमें पैसा तुरंत डाल दिया जाएगा. बाकी में भी धीरे-धीरे यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी. यह अभी एक पायलट प्रोजेक्ट है. अगर यह सफल रहा, तो बाकी 25 लाख निष्क्रिय खाता (जिनमें ज्यादा रकम हो सकती है) के लिए भी इसी तरह की आसान व्यवस्था लागू की जा सकती है.

याद रखें, ईपीएफओ में अगर तीन साल तक कोई योगदान या गतिविधि नहीं होती, तो खाता निष्क्रिय हो जाता है. लेकिन अब छोटे बैलेंस वाले खातों के लिए सरकार ने सदस्यों की परेशानी को समझते हुए यह कदम उठाया है. अब उम्मीद है कि और भी सुधार आएंगे, ताकि हर सदस्य का पैसा सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध रहे.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn