11Kb पोल टूटने से बाडी,पैरा में फैली आग,पास बधे गाय के 3बछड़े झुलसे।
अमित श्रीवास्तव
सीधी जिले के कुसमी डीसी अंतर्गत नौढिया देवार्थ जाने वाली 11kb पोल जो पहले से टूटा हुआ था पूरा टूटने से अचानक पास में रखे पैरा भूसा एवं सब्जी बगिया बाडी में आग फैल गई।
गांव के निवासी हीरालाल विश्वकर्मा ने जानकारी देकर बताया कि आज दोपहर करीब 2बजे का समय था जब महेश विश्वकर्मा पिता जागेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा देवार्थ नौढिया के घर के अंदर लगे 11kb का के खंभा टूटने और तार के आपस में जुड़ने से महेश विश्वकर्मा के घर में रखे बाडी पैरा में अचानक लग गई, और पैरा के पास बधे गाय के 3 बछड़े आग की लपटों से झुलस रहे थे। आग की लपटे चिन्गारी काफी तेज थी ।जिससे जगह जगह पर आग फैल रही थी ,पोल में विद्युत होने के कारण कोई आग बुझाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था। और आग फैलती जा जा रही थी।
आग घर के नजदीक जा रही थी
ऐसे में लोगों ने हल्ला गुहार किया तब परिवार के लोग घर से बाहर निकल आये तब तक सआसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और लोगों ने बिजली विभाग कुसमी के कर्मचारियों को जानकारी दी जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई। बिजली विभाग के कुसमी के कर्मचारियों ने बिना देरी करते हुये नौढिया जाने वाली 11केबी सप्लाई को बंद किया और तब जाकर बछड़ों एवं लगी आग पर लोगों ने काबू पाया ,परिवार के लोगों का आरोप है पोल टूटने की जानकारी विद्युत विभाग के कर्मचारी को पूर्व से दी गई थी।
इसके बाद भी उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई इसके कारण आज जो नुकसान हुआ है वह विभाग की लापरवाही के कारण ही हुआ है।इस नुकसानी का मुआवजा मिलना चहिये और खम्भे को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाय।

