---Advertisement---

15 वर्षीय नाबालिग बच्ची की सड़क हादसे में मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

15 वर्षीय नाबालिग बच्ची की सड़क हादसे में मौत

एमपी रीवा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बिछिया थाना क्षेत्र के पीटीएस चौराहा के समीप 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वही मृतिका पल्सर बाइक चला रही थी, तभी दोपहर करीब 12:30 बजे जेल के पीछे एक आर्टिका वाहन की चपेट में आ गई।

वही अज्ञात में कटी पर्ची, पहचान में हुई देरी हादसे के बाद बच्ची सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। मौके से गुजर रहे एक अधिवक्ता ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

वही दुर्भाग्यवश, अस्पताल में मौजूद उसके रिश्ते के भाई ने पहचान न हो पाने के कारण अज्ञात में पर्ची कटवाई। करीब 2 से 3 घंटे बाद जब बच्ची की पहचान हुई, तब तक परिजनों को इस भयावह घटना की जानकारी मिल सकी।

वही मृतिका की पहचान अंजलि सोंधिया (15 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मऊगंज की निवासी थी और हाल ही में परिवार के साथ बाणसागर कॉलोनी में रह रही थी।

वही परिजनों के अनुसार, अंजलि की मां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्यरत हैं, जबकि पिता संजय गांधी अस्पताल में वार्ड बॉय हैं। रिश्ते का भाई अस्पताल काउंटर पर पर्ची काटने का काम करता है और वही भाई अंजलि को पहचान नहीं सका।

इलाज के दौरान मौत

साथ ही गंभीर रूप से घायल अंजलि का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पहचान होने पर परिजनों के होश उड़ गए।

पुलिस जांच जारी

वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने और हादसे की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी सीधी की कमान
सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी सीधी की कमान

सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी...

Share & Earn