---Advertisement---

2 अगस्त को होने वाले जिला व्यापारी सम्मेलन की तैयारियां तेज,अमिलिया में व्यापारियों की बैठक,

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

2 अगस्त को होने वाले जिला व्यापारी सम्मेलन की तैयारियां तेज: अमिलिया में व्यापारियों की बैठक, अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान

अमिलिया | जिला व्यापारी संघ सीधी द्वारा 2 अगस्त को आयोजित होने वाले व्यापारी, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को अमिलिया के दीप रिजॉर्ट में व्यापारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई तथा अधिक से अधिक व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह तथा संतोष सिंह मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्युत संबंधी समस्याओं और संगठन की भूमिका पर भी चर्चा की। साथ ही आगामी जिला सम्मेलन की रूपरेखा बताते हुए सभी व्यापारियों से सम्मेलन में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की।

2 अगस्त को गंगोत्री रिसॉर्ट में होगा सम्मेलन

जिला व्यापारी संघ के तत्वावधान में व्यापारी, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सम्मेलन का आयोजन 2 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से गंगोत्री रिसॉर्ट, डैनिहा (सीधी) में किया जाएगा। सम्मेलन में जिलेभर के व्यापारी, संगठन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।

ये रहे मौजूद

बैठक में अमिलिया व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, उपाध्यक्ष अजय दीप सिंह, रामदास पटेल, हरे कृष्णा गुप्ता, अनिल गुप्ता, बद्री शंकर जायसवाल, दीपक सोनी, विनोद सोनी, मोहनलाल गुप्ता, शिवम गुप्ता, विकास सेन, कोमल चंद गुप्ता सहित व्यापारी संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी व्यापारियों ने जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पाली प्रोजेक्ट में रविवार ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी, वसूली के आरोपों की जांच की मांग
पाली प्रोजेक्ट में रविवार ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी, वसूली के आरोपों की जांच की मांग

पाली प्रोजेक्ट में रविवार ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी, वसूली के आरोपों की...

Share & Earn