---Advertisement---

50 नकाबपोशों का घर पर धावा, फिर भड़की जवाबी हिंसा,बोलेरो तोड़ी, एक ही परिवार के चार लोग घायल, बाजार बंद 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अमिलिया में ‘जयंती’ पर जंग,50 नकाबपोशों का घर पर धावा, फिर भड़की जवाबी हिंसा,बोलेरो तोड़ी, एक ही परिवार के चार लोग घायल, बाजार बंद 

मध्य प्रदेश के सीधी जिला के अमिलिया क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही रैली के दौरान हालात बेकाबू हो गए और हिंसा ने गंभीर रूप ले लिया। पहले एक सुनियोजित हमले में एक परिवार को निशाना बनाया गया, जिसके बाद इलाके में जवाबी हिंसा भी भड़क उठी।

मिली जानकारी के मुताबिक, रैली शुरू होते ही करीब 50 की संख्या में नकाबपोश लोग अमिलिया में एक घर के बाहर पहुंचे। हमलावरों ने पहले बाहर खड़ी बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ की और फिर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस हमले में मनी शुक्ला (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रमाकांत शुक्ला (80 वर्ष), अर्चना शुक्ला (40 वर्ष) और उनकी पुत्री दिव्यांश शुक्ला (22 वर्ष) भी घायल हुए हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई और घर में जमकर तोड़फोड़ की गई।

यह घटना के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। हमले से आक्रोशित लोगों ने भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोगों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इस जवाबी हिंसा ने पूरे इलाके में दहशत और अस्थिरता फैला दी।

इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। अमिलिया थाना, कमर्जी थाना, बहरी थाना और सिहावल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वही एहतियातन अमिलिया का पूरा बाजार बंद करा दिया गया है और क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त जारी है। हालांकि, अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई
रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई

रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक...

Share & Earn