---Advertisement---

5000 छात्राओं की सेहत से खिलवाड़! कन्या महाविद्यालय के वाटर कूलर में निकले कीड़े, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

5000 छात्राओं की सेहत से खिलवाड़! कन्या महाविद्यालय के वाटर कूलर में निकले कीड़े, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

गंदा पानी पीने को मजबूर थीं छात्राएं, शिकायत के बाद जागा कॉलेज प्रशासन; एनएसयूआई ने प्राचार्य की कार्यशैली पर उठाए सवाल

 

सीधी। शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं की सेहत से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। महाविद्यालय परिसर में लगे वाटर कूलर के पानी में गंदगी और कीड़े मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। मंगलवार को जब छात्राएं पानी पीने पहुंचीं तो उन्हें वाटर कूलर के अंदर साफ तौर पर गंदगी और कीड़े दिखाई दिए, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की और पानी पीने से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में करीब 5000 छात्राओं का प्रवेश है, जबकि 15 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारी भी इसी वाटर कूलर का पानी पीते रहे हैं। एक छात्रा द्वारा वाटर कूलर का ढक्कन उठाकर देखने पर अंदर की स्थिति देखकर सभी हैरान रह गए। इसके बाद पूरे कॉलेज में इस लापरवाही की चर्चा शुरू हो गई।

छात्रा प्रियांशी सिंह ने बताया कि सभी छात्राएं लंबे समय से इसी वाटर कूलर का पानी पी रही थीं। अब जब गंदगी और कीड़े दिखाई दिए हैं तो उन्हें अपनी सेहत की चिंता सता रही है। उन्होंने मांग की कि या तो इस वाटर कूलर को तत्काल हटाया जाए अथवा पूरी तरह साफ कर सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी छात्रा को जलजनित या अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा न रहे।

वहीं प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश साहू ने कहा कि उन्हें भी इस मामले की जानकारी अभी मिली है। उन्होंने तत्काल वाटर कूलर को बंद कर खाली कराने के निर्देश दिए हैं और कहा कि जब तक इसकी पूरी तरह सफाई नहीं हो जाती, तब तक कोई भी छात्रा या स्टाफ इसका उपयोग नहीं करेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि समय-समय पर जांच होना चाहिए, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण नियमित निगरानी नहीं हो सकी, जिससे ऐसी स्थिति बनी।

इधर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि गंदा पानी पीने से छात्राएं गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकती हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn