---Advertisement---

Rewa मे बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत मे 6 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Rewa जिले में सोमवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार 6 लोग अति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बताया गया कि बोलेरो सिरमौर रोड की तरफ जा रही थी जबकि ट्रक ने रांग साइड से आकर टक्कर मारी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर UP70 FM 5050 है, जो प्रयागराज निवासी रवि सिंह के नाम पर दर्ज है।

SGMH के सीएमओ डॉ अलख प्रकाश Rewa ने बताया कि पुलिस 6 लोगों को लेकर अस्पताल पहुंची थी। तीन घायलों के नाम अर्पित सिंह भदौरिया,बबलू खान और निखिल सिंह हैं,जिनका इलाज जारी है। जबकि तीन लोगों के नाम पाते के संबंध में अभी जानकारी नहीं है। अज्ञात के तौर पर उनका इलाज चल रहा है।

बोलेरो का पंजीयन 1 जनवरी 2021 को प्रयागराज से हुआ था। जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन के दस्तावेज पूरी तरह वैध हैं- बोलेरो की आरसी और फिटनेस 2035 तक मान्य है।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि बोलेरो के कागजात और फिटनेस पूरी तरह दुरुस्त पाए गए हैं, ऐसे में प्रथम दृष्टया हादसे के लिए टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घायलों के नाम अभी मालूम नहीं चल सके हैं।

Rewa एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने किसी की मौत की जानकारी नहीं दी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn