---Advertisement---

61 की उम्र में भी रफ्तार बरकरार,काम और कर्म से पहचान बना रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

61 की उम्र में भी रफ्तार बरकरार,काम और कर्म से पहचान बना रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 61 वर्ष के हो गए। 25 मार्च 1965 को जन्मे डॉ. यादव ने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक सफर में निरंतर सक्रियता, सादगी और कार्यकुशलता के जरिए अलग पहचान बनाई है। जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है, वहीं उनके समर्थक इसे सेवा और संकल्प के उत्सव के रूप में मना रहे हैं।

जहा डॉ. मोहन यादव का राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से शुरू होकर प्रदेश की सत्ता के शीर्ष तक पहुंचा है। संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहने के साथ उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव बनाए रखा। यही कारण रहा कि उन्हें हमेशा एक सहज और सुलभ नेता के रूप में देखा जाता है।

इस प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ के चलते डॉ. यादव ने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, नए संस्थानों की स्थापना और युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने की दिशा में कई अहम फैसले लिए गए। उनके फैसलों का असर आज भी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में देखा जा सकता है।

अब मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक कार्यशैली में तेजी और पारदर्शिता पर जोर दिया है। निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर सृजित करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र में सुधार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर उनकी सरकार विशेष फोकस के साथ काम कर रही है।

जहा इसके साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है। कानून-व्यवस्था और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

वही जन्मदिन के मौके पर डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। 61 साल की उम्र में भी उनकी कार्यशैली और ऊर्जा यह दर्शाती है कि वे प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा ने संभाला पदभार, कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण
सीधी में नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा ने संभाला पदभार, कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

सीधी में नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा ने संभाला पदभार, कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण सीधी...

Share & Earn