---Advertisement---

63 वर्षीय महिला रहस्यमय ढंग से लापता, गुमशुदगी दर्ज

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

63 वर्षीय महिला रहस्यमय ढंग से लापता, गुमशुदगी दर्ज।

सीधी। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक 63 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लुरघुटी निवासी महगीबाई पठारी पत्नी छबिलाल पठारी (63 वर्ष) 10 जून 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे अपने बच्ची सोमवती सिंह के घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थीं। परिजनों ने आसपास के गांवों एवं रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

बताया गया है कि महिला की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं है। महिला सोमवती पति हाकिम सिंह ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनकी मां घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर 13 जून 2026 को थाना कुसमी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस के अनुसार लापता महिला का नाम महगीबाई पठारी, उम्र 63 वर्ष, रंग गेंहुआ, कद लगभग 5 फीट, तथा पहनावे में गुलाबी रंग की साड़ी एवं ब्लाउज बताया गया है। उनके हाथ मे महगीबाई और छबिलाल एक एक हाथ में होने की गोदने की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने गुमशुदगी क्रमांक 006/2026 दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना या कुसमी पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें झलवार में फिर मौत बनकर आया बाघ, लगातार दूसरी घटना से सहमे ग्रामीण
झलवार में फिर मौत बनकर आया बाघ, लगातार दूसरी घटना से सहमे ग्रामीण

झलवार में फिर मौत बनकर आया बाघ, लगातार दूसरी घटना से सहमे ग्रामीण उमरिया...

Share & Earn