---Advertisement---

Sidhi news:पहले तोड़े दोनों हाथ,फिर तोड़ दिए पैर,अब हो गई मौत

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : मॉरिसान स्कूल के पास घायल मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने किया चक्कजाम

Sidhi news :  सीधी जिले के मॉरिसान पब्लिक स्कूल के पास कल एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। जिसके दोनों हाथ तोड़ दिए गए थे। दोनों पैर को भी मारकर तोड़ दिया गया था जिसके बाद उसे युवक को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा में गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। लेकिन आज गुरुवार के दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

जानकारी मिलती ही गुस्सा आए परिजनों ने रीवा सीधी सड़क मार्ग को जाम में तब्दील कर दिया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कटारे लग गई तो सैकड़ो लोग एकाएक मौके पर एकत्रित हो गए। उनकी मांग है कि जिसने यह हरकत की है उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उसके घर में बुलडोजर की कार्यवाही की जाए.

जहां जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय मौके पर पहुंच गए हैं। जहां स्थिति को संभालने की और परिजनों को समझाइए देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन परिजन अभी मानने को तैयार नहीं है। हालांकि अभी मृतक का पोस्टमार्टम रीवा में नहीं हुआ है और उसकी बॉडी को लेकर अभी सीधी नहीं लाया जा सका है।

Sidhi news : वही उसे पूरे मामले को लेकर मृतक आशीष मौर्य के पिता नंदू मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे बेटे की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या की गई है। मेरे बेटे के दोनों हाथ तोड़ दिए गए हैं, लाठी और डंडे से पीट-पीट कर दोनों पैर की कटोरिया तोड़ दी गई है, पंजे तोड़ दिए गए हैं। मरणासन्न अवस्था में उसे मॉरिसन पब्लिक स्कूल के पास बुधवार की सुबह 4 बजे फेंक दिया गया था। जहां लोगों को सुबह जानकारी लगी तो उन्होंने हमें सूचना दी और हम जिला अस्पताल ले गए जहां से रीवा के लिए रेफर कर दिया गया था।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से जाएगा
अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से जाएगा

अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से...

Share & Earn