---Advertisement---

Mp news:जाने ऐसा क्या हुआ की न्यायालय मे महिला ने खाया जहर

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Updated on:

---Advertisement---

Mp news : 10 साल की सजा पड़ते ही आरोपी महिला ने कोतमा न्यायालय में खाया जहरीला पदार्थ, हालात गंभीर,इलाज जारी 

Mp news : इंसान जब किसी भी अपराध को करता है तो वो ये नहीं सोचता की इसका अंजाम क्या होगा आवेश में वो अपराध तो कर बैठता है और फिर जब कानूनी दांव पेंच में उलझता है तो फिर उसके पास पश्ताने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नही बचता है।

कुछ ऐसा ही माजरा कोतमा न्यायालय में शनिवार को देखने को मिला हत्या के प्रयास को उकसाने के मामले में न्यायालय ने 54 वर्षीय कल्पना पाटकर पति कमला पाटकर वार्ड नंबर 14 भालूमाड़ा को न्यायालय में जज ने सुनाई सजा, सजा सुनते ही महिला जहरीले पदार्थ का सेवन कर न्यायालय में ही गिर पड़ी।

पुलिस ने तत्काल ही महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लेकर पहुंचे जहां पर महिला का इलाज जारी है। डॉक्टर ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है । लेकिन सवाल ये भी है की जब महिला को कोर्ट रूम में ले जाया गया तो क्या उसकी जांच नही की गई कि कैसे महिला तक वो कीटनाशक पहुंचा जिसका उसने सेवन किया।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn