---Advertisement---

Sidhi news:बढ़ौरा के पास ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

 Sidhi news:सीधी जिले के nh39 मुख्य मार्ग के ग्राम बढ़ौरा के पास आज मंगलवार के दिन दोपहर 3 बजे भीषण सड़क हादसे का ऑटो वाहन शिकार हो गया। जिसमें कुल सात लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई है तो वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है जहां गंभीर हालत में तीन लोगों का इलाज चल रहा है.

 Sidhi news:दरअसल यह घटना सीधी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर की है। जहा ऑटो वहां सवारी लेकर सात लोगों को चुरहट की तरफ सीधी से जा रहा था। जहां रीवा की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक वाहन आया और ऑटो को टक्कर मार दिया। जिसकी वजह से ऑटो पलट गई जहां चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें जिला अस्पताल सीधी ले गए। जहां से संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए उन सभी को रेफर कर दिया गया। 

Sidhi news:एसआई विकास सिँह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जानकारी लगते ही सेमरिया चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की गंभीरता से लेते हुए सभी घायलों को डायल हंड्रेड और 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले गए हैं। फिलहाल नाम और पता अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भाजपा ने सोशल मीडिया संगठन को दी नई मजबूती, रीवा-शहडोल सहित पूरे मध्यप्रदेश के संभागों में प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त
भाजपा ने सोशल मीडिया संगठन को दी नई मजबूती, रीवा-शहडोल सहित पूरे मध्यप्रदेश के संभागों में प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त

भाजपा ने सोशल मीडिया संगठन को दी नई मजबूती, रीवा-शहडोल सहित पूरे मध्यप्रदेश के...

Share & Earn