---Advertisement---

Sidhi news:दो बाइक चालक आपस में टकराए, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत नौढ़िया में दो बाईक की आमने-सामने से भिडंत हो गई।जिसमें कि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कि स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया है। जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार पटेल को सर एवं पैर में गंभीर चोटे लगी हैं। वहीं गुलाबिया पटेल के आंख में चोंट लगी है। जबकि दूसरे बाईक में सवार रवि पटेल पिता मोहनलाल निवासी चमरौहा के नाक की हड्डी टूट गई है।

Sidhi news:घटना की जानकारी मिलने के बाद अमिलिया पुलिस इंस्पेक्टर देवराज सिंह परिहार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबूलेंश के माध्यम से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अमिलिया स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए एंबूलेंश वाहन न मिलने से परिजन परेशान हैं। मरहम पट्टी के अलावा स्वास्थ्य केंद्र में कोई उपचार न होने से घायलों के परिजनों में नाराजगी भी है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार
सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार

संवाददाता अनिल शर्मा सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद...

Share & Earn