---Advertisement---

Sidhi news:छीना झपटी कर फरियादी से स्कूटी एवं मोबाईल छीनने वाले आरोपी को रामपुर नैकिन पुलिस ने किया गिरफ्तार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन में, तथा अति. पुलिस अधीक्षक सीधी अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी महोदय चुरहट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी. सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में छीना झपटी करने वाले आरोपियों को मय वाहन स्कूटी व मोबाइल के किया गया दस्तयाब |

Sidhi news:फरियादी विनोद पटेल पिता बाल्मीक पटेल नि. डीही थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 20/11/24 को काम से रामपुर नैकिन आया था जो बाद घर वापस जाते समय इसके गाड़ी स्कूटी व आरोपीगण के बाहन मोटर साईकल से टक्कर हो जाने से आरोपीगण द्वारा फरियादी की स्कूटी व मोबाइल छीन लिये थे जो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना रामपुर नैकिन धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना तीनो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर फरियादी की छीनी गयी स्कूटी एवं 02 नग मोबाइल कुल कीमती करीबन 80,000 रु.का बरामद किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है|

Sidhi news:उपर्युक्त समस्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी. सुधांशु तिवारी , उनि. कप्तान सिंह, Asi संजय सोनी,आर.महेन्द्र तिवारी,सैनिक विजय मिश्रा एवं साइबर सेल सीधी से प्र.आर.आनंद कुशवाहा एवं आर.प्रदीप मिश्रा का कार्यवाही मे अहम भूमिका रही ।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:सुने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, सोना-चांदी,नकदी और साड़ी लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
Sidhi news:सुने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, सोना-चांदी,नकदी और साड़ी लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

सीधी जिले के मड़वास थाना अंतर्गत ग्राम सिलवार में चोरों ने एक सुने घर...

Share & Earn