---Advertisement---

Sidhi news:जिला चिकित्सालय की राशि भाजपा – नेताओं के भ्रष्टाचार की चढ़ी बलिः ज्ञान

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जिला चिकित्सालय के नाम पर जारी करोड़ की राशि के गायब होने के सीधी विधायक रीती पाठक द्वारा अपनी ही सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर सीधी की अनदेखी करने के लगाए आरोपों पर भाजपा सरकार को ■ घेरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू कह • रही है कि भाजपा सरकार में सिर्फ भ्रटाचार का बोलबाला है। जनता की – गाढ़ी कमाई और टैक्स का पैसा भ्रष्टाचार ■ की भेंट चढ़ रहा है। ज्ञान सिंह आगे कहा कि ये आरोप मेरा नहीं बल्कि सत्तासीन भाजपा की सीधी विधायक रीती पाठक का है कि सीधी की स्वास्थ्य सुविधाओं ■ के लिए जारी करोड़ की राशि बीच में ही गायब हो गई।

Sidhi news:ज्ञान सिंह ने कहा कि सरकार ■ भाजपा की विधायक भाजपा की ■ स्वास्थ्य मंत्री भाजपा के और किसी को पता नहीं है कि 7 करोड रुपए जो सीधी अस्पताल के विकास के लिए जारी हुए थे वह कहां गायब हो गए या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। भाजपा सरकार में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। युवा महिलाएं किसान व्यापारी कर्मचारी सभी इस भ्रष्टाचार की बलि चढ़ रहे। पूरे प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है। हर दफ्तर में खुलेआम मलाईदार ओहदे की नीलामी हो रही है। अपने चेहरे को पदों से नवाज कर पुरस्कृत किया जा रहा है।

Sidhi news:जिसका खामियाजा जिले की आम जनता को भोगना पड़ रहा है। बिना पैसे के कोई सुनवाई नहीं होती और भ्रष्टाचार की यह राशि नीचे से लेकर ऊपर तक पहुंचती है। नैतिकता की बात करने वाली भाजपा का चाल चरित्र चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि भाजपा की सीधी विधायक रीती पाठक ने अपनी ही सरकार के उपमुख्यमंत्री के ऊपर आरोप लगाया कि सीधी के स्वास्थ्य सुविधाओं की चिंता विंध्य के तथाकथित विकास पुरुष को नहीं है क्योंकि करोड़ की राशि गायब हो गई उन्हें सीधी जिले की चिंता क्यों नहीं है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तथाकथित विकास पुरुष को रीवा से बाहर भी विकास करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। करोड़ों की राशि का जो गवन हुआ है, उसे खोजने का काम कांग्रेस करेगी और सीधी की जनता के न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn