---Advertisement---

Sidhi news:जनअभियान परिषद के नेतृत्व में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में की जा रही सहभागिता

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:जल गंगा संवर्धन अभियान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा जिले के सभी 25 सेक्टर में निरंतर जन सहभागिता से जल को बचाने एवं जन जागरूकता हेतु अनेकों प्रकार के कार्यक्रम संपन्न किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में कुसमी विकासखंड में स्थित बरी नदी पर डैम की साफ-सफाई एवं पानी को रोकने हेतु श्रमदान किया गया।

Sidhi news:श्रमदान में अखंड प्रताप सिंह, दसमतिया साहू तथा नवांकुर संस्था से रंजना नामदेव, लालता प्रसाद केवट, मनीषा केवट आदि ने श्रमदान किया। वहीं विकासखंड मझौली के सेक्टर खड़ौरा में यथार्थ लाल सेवा समिति के द्वारा निरंतर जलाशयों की सफाई अभियान का कार्यक्रम योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। जिला समन्वयक शिवदत्त उरमलिया के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार यह कार्य निरंतर 30 जून तक संचालित किया जाएगा जिसमें प्रस्फुटन समितियां, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्रा, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा जन सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न होंगे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें "छोटी उम्र, बड़ा हौसला: साक्षी जायसवाल ने संभाली जनपद सीईओ की कमान”
"छोटी उम्र, बड़ा हौसला: साक्षी जायसवाल ने संभाली जनपद सीईओ की कमान”

"छोटी उम्र, बड़ा हौसला: साक्षी जायसवाल ने संभाली जनपद सीईओ की कमान” सीधी जिले...

Share & Earn