---Advertisement---

Sidhi news:सीधी नगर पालिका के सामने होल्डिंग घोटाला! 7 साल से अवैध वसूली जारी, प्राइवेट लोगों ने किया ‘फोल्डिंग माफिया’ का कब्जा, राजस्व शून्य

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी शहर में अवैध होल्डिंग्स का जाल बिछा हुआ है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस पूरे मामले से आंखें मूंदे बैठा है। बीते 7 वर्षों से सैकड़ों की संख्या में फोल्डिंग (होल्डिंग) लगाए गए हैं, जिन पर न तो नगर पालिका की कोई अनुमति ली गई है, और न ही इनसे जुड़ा कोई टेंडर निकाला गया। चौकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2017 के बाद से अब तक नगर पालिका के खाते में होल्डिंग के नाम पर एक भी रुपया राजस्व के रूप में जमा नहीं हुआ है।

Sidhi news:सूत्रों के अनुसार, इन होल्डिंग्स के जरिए निजी व्यक्तियों द्वारा लगातार अवैध वसूली की जा रही है। ये कथित ‘फोल्डिंग माफिया’ सार्वजनिक स्थानों पर बैनर और बोर्ड लगवाने के नाम पर व्यापारियों और राजनीतिक दलों से मोटी रकम वसूल रहे हैं, जबकि इस पूरी प्रक्रिया में नगर पालिका की न तो कोई भूमिका है और न ही उसे इसका कोई लाभ मिल रहा है।

नगर पालिका कार्यालय के सामने तक अवैध होल्डिंग्स की भरमार है, लेकिन कर्मचारियों ने इसे लेकर अज्ञानता जाहिर की है। इससे नगर प्रशासन की कार्यशैली और जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

Sidhi news:इस गंभीर मामले को लेकर शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने नगर पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “नगर पालिका में होल्डिंग्स के नाम पर एक संगठित लूट चल रही है। फंड्स को किसी एक व्यक्ति द्वारा निजी तौर पर उपयोग किया जा रहा है। यह प्रशासनिक लापरवाही ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का खुला उदाहरण है।”

वहीं, जब इस संबंध में नगर पालिका सीधी की मुख्य नगर अधिकारी (CMO) मिनी अग्रवाल से बात की गई, तो उन्होंने कहा, “मेरी पदस्थापना दो साल पहले हुई है, उससे पहले क्या हुआ इसकी मुझे जानकारी नहीं है। हमने दो महीने पहले होल्डिंग्स को लेकर नया टेंडर निकाला है और जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn