---Advertisement---

Rewa में बस्ती बनी रणभूमि, पत्थरबाजी, शराब की बोतलों से हमला और पुलिस पर भी वार

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Rewa में बस्ती बनी रणभूमि, पत्थरबाजी, शराब की बोतलों से हमला और पुलिस पर भी वार

 

मध्यप्रदेश के Rewa शहर में रविवार रात रानी तालाब के पास स्थित बसोर बस्ती अचानक दहशत के साये में आ गई। रात करीब 9 बजे कुचवधिया (कंजर) और बंसल समाज के बीच हुआ विवाद देखते-ही-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से पत्थरों की बौछार और शराब की खाली बोतलों से हमला हुआ। इस हिंसा में महिलाओं ने भी मोर्चा संभालते हुए पूरी तरह सहभागिता निभाई।

माहौल तब और बिगड़ा जब मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ही उपद्रवियों ने हमला कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पूरी बस्ती को पुलिस छावनी में बदलना पड़ा। इस संघर्ष में 4 से 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी राजीव पाठक के नेतृत्व में बिछिया, कोतवाली, सामान और सिविल लाइन थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति पर काबू पाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद की वजह नशाखोरी रही। दोनों पक्ष शराबखोरी के दौरान भिड़ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला पत्थरबाजी और हिंसा तक पहुंच गया। इसी दौरान एक पक्ष के लोग शिकायत के लिए थाने पहुंचे, लेकिन बस्ती में झड़प तेज हो गई।

सीएसपी Rewa राजीव पाठक ने बताया, “शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष थाने में शिकायत के लिए आया था, उसी दौरान बस्ती में पत्थरबाजी शुरू हो गई। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। अब माहौल शांत है, लेकिन पुलिस सतर्क है।”

पुलिस ने चेतावनी दी है कि हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती जारी है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn