---Advertisement---

Sidhi news:रामपुर के बुड़वा गांव के लोग बरसात में बन जाते हैं कैदी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news: सात साल से अटकी सड़क-पुलिया की आस: रामपुर के बुड़वा गांव के लोग बरसात में बन जाते हैं कैदी

Sidhi news: सीधी जिले से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत रामपुर का बुड़वा गांव, आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव के लोग पिछले कई वर्षों से पक्की सड़क और मजबूत पुलिया की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। बरसात आते ही यहां की मुश्किलें दुगनी हो जाती हैं — नदी पर बना छोटा रपटा कुछ घंटों की बारिश में ही पानी से लबालब भर जाता है, जिससे पूरे गांव का संपर्क रीवा, मनगवां और अन्य इलाकों से कट जाता है।

गांववासियों का कहना है कि 2018 में सांसद महोदय ने गांव आकर पक्की सड़क और पुलिया बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सात साल बीतने के बाद भी हालत जस की तस है। इस दौरान न तो सड़क बनी और न पुलिया। हालात इतने खराब हैं कि इस साल बरसात में दो बार नदी का पानी घरों तक घुस गया, जिससे लोग जान जोखिम में डालकर घर के भीतर कैद रहने को मजबूर हो गए।

गांव के निवासियों का आरोप है कि सरपंच, विधायक और सांसद सभी को इस समस्या की जानकारी है, लेकिन चुनाव के समय वोट मांगने के अलावा किसी ने ध्यान नहीं दिया। बरसात में जब रपटा पर पानी चढ़ जाता है, तो गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाते, और जरुरी सामान लाने के लिए भी लोग घंटों पानी उतरने का इंतजार करते हैं।

Sidhi news : ग्रामवासी रवी शुक्ला, सौरभ मिश्रा, अंकित शुक्ला, राहुल शुक्ला, प्रवेश शुक्ला, सचिन शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, आशीष शुक्ला, सूरज शुक्ला, पुनीत शुक्ला, नितिन शुक्ला समेत सभी ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से कहा कि विकास के नाम पर केवल वादे सुनने को मिले हैं, जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क और पुलिया निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीण प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि उनकी दशकों पुरानी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि उन्हें हर साल बरसात में इस कैद से मुक्ति मिल सके।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn