---Advertisement---

Sidhi news:नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने किया पदभार ग्रहण

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:आज दिनांक 12 सितंबर 2025 को नवागत पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ से औपचारिक मुलाकात की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय श्री अमन मिश्रा, एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत कड़वे, रक्षित निरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमरे सहित जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Sidhi news:नवागत पुलिस अधीक्षक श्री कोरी ने पदभार ग्रहण करते ही जिले की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सौहार्दपूर्वक परिचय कर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Sidhi news:उन्होंने अधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

---Advertisement---
Share & Earn