---Advertisement---

Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. सिंह के कुशल निर्देशन में हुआ।

इस अवसर पर विकसित भारत थीम पर चित्रकला, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची द्विवेदी (बी.ए. प्रथम वर्ष) और शिवम द्विवेदी (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान शिल्पी विश्वकर्मा (बी.ए. प्रथम वर्ष) तथा तृतीय स्थान अंजलि शुक्ला (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया।

Sidhi news:निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीरा साहू (बी.ए. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान शिवानी सोंधिया (बी.ए. प्रथम वर्ष) और अभिषेक गुप्ता (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान शिवम कुमार मिश्रा (बी.ए. तृतीय वर्ष), शालू साहू (बी.ए. प्रथम वर्ष) और सुदामा साहू (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम स्थान शंकर तिवारी (बी.एस.सी. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान अनूप सिंह जानम (बी.ए. प्रथम वर्ष) और तृतीय स्थान जानकी साकेत (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में प्रथम स्थान रोहित पाण्डेय (बी.ए. तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान अनूपसत शुक्ला (बी.ए. तृतीय वर्ष) और तृतीय स्थान दिनेश यादव (बी.ए.) ने प्राप्त किया।

Sidhi news:कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आशुतोष पांडेय रहे, संचालन डॉ. कोमल पाण्डेय ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. नुसरत अली द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ डॉ. उमेश कुमार सोनी, डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. उमाकांत साहू, डॉ. अंकिता सोनी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. विनोद साकेत, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अनीता द्विवेदी, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, डॉ. विभा कुशवाहा, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. वीणा सिंह, श्रेया शर्मा, रामानुज पटेल सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Share & Earn