---Advertisement---

Sidhi police:खुलेआम बिक रही अवैध शराब, ग्रामीणों ने पकड़ा माल,क्या है पुलिस की मिलीभगत

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi police पर उठे सवाल: खुलेआम बिक रही अवैध शराब, ग्रामीणों ने पकड़ा माल — गुंडों ने किया हमला, पुलिस चार घंटे तक गायब!

Sidhi police सीधी जिले की कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोठार में रविवार दोपहर खुलेआम बिक रही विदेशी शराब का पर्दाफाश ग्रामीणों ने किया, लेकिन पुलिस की जगह शराब माफियाओं के गुंडे पहुंच गए। ग्रामीणों पर हमला करने के बाद भी पुलिस चार घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।

ग्रामीणों ने पकड़ी शराब की खेप

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम कोठार के कुछ लोगों ने गांव में लाई गई विदेशी शराब की बड़ी खेप को पकड़ लिया। बताया गया कि यह शराब स्थानीय दुकानों से अवैध तरीके से गांव-गांव तक सप्लाई की जा रही थी। ग्रामीणों ने जब एक बोरी की तलाशी ली तो उसमें विदेशी शराब की पेटियां मिलीं। इस बीच, एक आरोपी मौके से भाग गया जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

बोलेरो में आए आठ गुंडे, की मारपीट और छीना-झपटी

Sidhi police : घटना की भनक लगते ही शराब माफियाओं ने एक बोलेरो वाहन में सवार होकर आठ लोगों को भेजा, जिन्होंने ग्रामीणों से छीना-झपटी और हाथापाई की। गुंडे जबरन शराब की बोरी उठाकर ले जाने लगे। डर और आक्रोश के बीच ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और थाना प्रभारी कोतवाली को फोन कर सूचना दी, लेकिन पुलिस चार घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।

“पुलिस की मिलीभगत से हो रहा धंधा” — ग्रामीण

ग्रामीण दीपक तिवारी ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें मॉडल स्कूल के पास खुलेआम देसी और विदेशी शराब बेची जा रही थी। बावजूद इसके थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। दीपक ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल की मिलीभगत से यह पूरा धंधा फल-फूल रहा है।

“आज जब हमने शराब की बड़ी खेप पकड़ी, तो पुलिस की जगह माफियाओं के गुंडे आ गए। इससे बड़ा सबूत और क्या चाहिए कि अवैध शराब बिक्री में पुलिस का संरक्षण मिल रहा है।”

— दीपक तिवारी, ग्राम कोठार निवासी

थाना प्रभारी बोले — “मुझे कोई जानकारी नहीं”

जब इस मामले में थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “मुझे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।” हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले भी जब शिकायत की गई थी, तब भी यही जवाब मिला था।

डीएसपी ने कहा — “वीडियो भेजिए, कार्रवाई होगी”

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी अमन मिश्रा ने कहा कि “आप वीडियो भेजिए, मैं इस पर तत्काल कार्रवाई करवाऊंगा।”

एसपी से नहीं मिला जवाब

वहीं, सीधी एसपी संतोष कोरी से इस मामले में संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने न तो फोन रिसीव किया और न ही किसी संदेश का जवाब दिया।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn