---Advertisement---

Sidhi news:संत गोविंददास के जन्मोत्सव पर अस्पताल में फल वितरित

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी: मानव सेवा माधव सेवा का संकल्प लेकर चलनी वाली शदाणी दरबार ने आज रविवार को शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर के वर्तमान पीठाधीश्वर संत युधिष्टिर लाल महाराज के आशीर्वाद से अष्टम शदाणी अवतार दयासागर संत शिरोमणी सांई गोबिंदराम साहिब के 81वे जन्मोत्सव पर सिंधी पंचायत सीधी द्वारा जिला चिकित्सालय सीधी में फल वितरण आयोजित किया गया।

Sidhi news:बता दें कि 315 वर्ष प्राचीन गद्दी स्थल शदाणी दरबार तीर्थ के अष्टम शदाणी अवतार दयासागर संत शिरोमणी सांई गोबिंदराम साहिब के 81वे अवतरण दिवस के अवसर पर सुबह 10:30 बजे जिला चिकित्सालय सीधी में फल वितरण। कार्यक्रम में सीधी विधायक रीती पाठक मुख्य अतिथि एवं रमेश अग्रवानी एवं दिलीप सिंतानी की विशेष उपस्थिति में फल वितरण किया गया। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की मुख्य अतिथि में रमेश अग्रवानी, दिलीप सिंतानी चंद्रभान बसंतानी अर्जुनदास जेठानी, रमेश छातानी, भीम कामदार, संजय हरवानी, अमरेश चुगवानी, आनंद परियांनी पार्षद, सुरेश चुगवनी सुशील अग्रवानी, संजय हरवानी, जितेंद्र गगंवानी, सुनील कामदार, अमर कामदार, गुरुमुख दास आडवानी, राकेश आहूजा, विशाल वाधवानी, विवेक परियांनी एवं आशीष बत्रा सहित सिंधी समाज के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Share & Earn