Sidhi news:भाजपा महिला मोर्चा ने किया फूल सिंह बरैया का पुतला दहन
Sidhi news:दतिया जिले की भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं और बेटियों से जुड़े बेहद शर्मनाक बयान दिए गए। उनके बयान ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बल्कि सामाजिक स्तर पर गहरी नाराजगी पैदा कर दी है।
फूल सिंह बरैया का एक वीडियो सामने आया है जिससे सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक आक्रोश की लहर है। जिस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला स्तर तक विरोध किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में सीधी में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया गया।
जिसमें सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिती रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य इन्द्रशरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनीला सिंह,जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, पार्षद आनंद परियानी, ज्योति कुशवाहा, निशा सिंह,अन्नू पांडेय, आशा शुक्ला, सुनीता रानी वर्मा, विभा शर्मा, कंचन केसरी,संगीता सिंह चौहान, निर्मला नामदेव, पूजा तिवारी, ओमता सोनी।
श्यामवती गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सौरभ मिश्रा, ललन सिंह, कृष्णा तिवारी, जय सिंह चौहान, जितेंद्र बंसल, मुन्ना चौधरी, जितेंद्र सिंह परिहार, भोला साकेत,आरती सिंह,अर्चना सिंह, प्रदीप सिंह, प्रशांत मिश्रा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

