Sidhi cricket:शहीद अनिल कप के पांचवें मुकाबले में उमरिया ने शहड़ोल को हराया
द्वय जनपद अध्यक्षों की उपस्थिती मे खेला गया मैच
संजय सिंह मझौली
Sidhi cricket:शहीद अनिल सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मैच 21 जनवरी को शहड़ोल और उमरिया के बीच खेला गया। जिसमें उमरिया ने 106 रनों से शहड़ोल टीम को हराया।
पांचवें मैच में मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष सीधी रहे वहीं अध्यक्षता कुसमी जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह द्वारा की गई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप दीक्षित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मझौली,उमाशंकर यादव,रामराज गुप्ता,अमर सिंह,रणमत सिंह,अरुण सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह,रामकुमार सिंह मंचासीन रहे।
वहीं दर्शक दीर्घा में प्रमुख रूप से नागेंद्र सिंह (कन्हाई), लवकेश सिंह,अजय सिंह छोटू,संजीव सिंह संजू,सुनील सिंह,प्रदीप सिंह,अजय तोमर,अरुण सिंह,भाईलाल सिंह,अब्दुल खां,अतुल सिंह सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Sidhi cricket:सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा शहीद अनिल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया।एवं अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।टॉस उमरिया के कप्तान ने जीत कर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया और उमरिया की टीम ने पहले बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकट के नुकसान पर 204 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
उमरिया की तरफ से गाजी खान ने सबसे ज्यादा 47 बालों पर 80 रनों की पारी खेली वहीं लवकुश ने 42 व सनी तिवारी ने 29 रन बनाये।
वहीं शहडोल की तरफ से बॉलिंग में मनीष व अंकित ने 2-2 व शंकर,गौरव एवं कासिम को 1-1 विकेट मिला। बाद में 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहडोल की पूरी टीम 14:5ओवर में 98 रनों पर सिमट गई और उसे 106 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। शहडोल की तरफ से बैटिंग में सबसे ज्यादा 25 रन श्यामू ने व मनीराम ने 15 रनों का योगदान दिया।
उमरिया की तरफ से गाजी खान ने 3 व राकेश,रोहित व सुमित को 2-2 वहीं शनी परस्ते को 1विकेट मिला।मैच मे उमरिया के खिलाड़ी गाजी खान को आयोजन समिति द्वारा मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया जिन्होंने 80 रनों की तेज पारी के साथ चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
एम्पायर की भूमिका में संजय तोमर,सुधीर सिंह रहे वहीं रेफरी दिलीप कुमार गुप्ता रहे।स्कोरर टीम में कार्तिकेय सिंह ऑनलाइन स्कोरर,अर्जुन सिंह व शिवराज रावत मेंन स्कोरर रहे।कमेंटेटर व उद्घोषक देवेंद्र सिंह के साथ शैलेंद्र सिंह व युवराज सिंह रहे।कल का मैच शहड़ोल व रायपुर के बीच खेला जायेगा।

