---Advertisement---

Mpnews:सीधी में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना,गांधी विद्यालय के पीछे खेत में मिला 5 माह का भ्रूण

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:सीधी में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना,गांधी विद्यालय के पीछे खेत में मिला 5 माह का भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी

Mpnews:नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत गांधी विद्यालय के पीछे आनंद सिंह के खेत में लगभग पांच माह का मानव भ्रूण मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हालात ऐसे हो गए कि लोग दूर-दराज से भी घटनास्थल पर पहुंचने लगे।

स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया गया। भ्रूण को कपड़े से ढकवाकर सुरक्षित किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी सूचित किया गया है, ताकि वैज्ञानिक जांच के आधार पर सच्चाई सामने लाई जा सके।

इस संबंध में जमीन के मालिक के पुत्र एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9:30 बजे लोगों से सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने खेत में पड़े भ्रूण को देखा। इसके बाद पुलिस भी तत्काल वहां पहुंच गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील और दुखद घटना है, और यह पता लगाया जाना जरूरी है कि भ्रूण किसका है और यहां कैसे पहुंचा।

Mpnews:वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खेत में एक भ्रूण मिलने की सूचना सही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें प्रिय छोटे भाई मनोज शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रिय छोटे भाई मनोज शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रिय छोटे भाई मनोज शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मेरे प्रिय...

Share & Earn