---Advertisement---

Shahdol:पुलिस लाइन में डियूटी के दौरान आरक्षक ने खुद को मारी गोली,बीती रात की बताईं जा रही घटना

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Shahdol:पुलिस लाइन में डियूटी के दौरान आरक्षक ने खुद को मारी गोली,बीती रात की बताईं जा रही घटना

Shahdol जिले में पुलिस लाइन से बीती आधी रात एक ऐसी दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिला दिया है,

जानकारी के अनुसार बुढ़ार थाने में पूर्व में पदस्थ रहा और वर्तमान में पुलिस लाइन में अटैच आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत (29 वर्ष) ने मंगलवार देर रात ड्यूटी पॉइंट पर कुर्सी पर बैठे-बैठे खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली,

गोली इतनी नजदीक से चलाई गई कि सिर के आर-पार निकल गई और आरक्षक कि मौके पर ही मौत हो गई,

Shahdol:प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से कुछ मिनट पहले शिशिर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था, बातचीत के दौरान तनाव या बहस बढ़ी और गुस्से में उसने अपना मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया, इसके तुरंत बाद उसने सर्विस राइफल उठाई और अपनी गर्दन व दाढ़ी के पास नली रखकर ट्रिगर दबा दिया,

आरक्षक शिशिर सिंह को 2013 में बाल आरक्षक के रूप में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी,

2015 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर वह नियमित आरक्षक के पद पर नियुक्त हुआ, मूल रूप से जबलपुर निवासी शिशिर के परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं जो एक बड़ा सहारा था, शिशिर ने अपने परिवार कि चिंता नहीं कि और आत्महत्या कर खुद कि जीवन लीला समाप्त कर ली,

मनुष्य जीवन में कई विकट परिस्थितिया आती है, सुख है तो दुःख भी आता है,

लेकिन वह भी कुछ समय तक के लिए ही, जैसे धूप छाव,

इसके बाद समय बदल जाता है और जीवन में नये वातावरण का प्रवेश होता है,

लेकिन होश गवा के, आवेश में य क्रोध भाव में आकर आत्महत्या का रास्ता अखित्यार करना किसी भी समस्या य दुःख का हल नहीं है, इसलिये मनुष्य को आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम कभी नहीं उठाने चाहिए।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn