---Advertisement---

Sidhi news:कुष्ठ रोग खोजी अभियान प्रशिक्षण में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:कुष्ठ रोग खोजी अभियान प्रशिक्षण में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Sidhi news:राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के लिए एक दिवसीय फील्ड स्टॉफ प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुष्ठ रोग के लक्षण, पहचान, उपचार तथा विकृति की रोकथाम संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में राज्य स्तर से धर्मेंद्र कुशवाहा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे, समस्त बीएमओ, बीसीएम, बीपीएम, विकासखंड डाटा एंट्री ऑपरेटर, कुष्ठ सुपरवाइजर शेषमणि त्रिपाठी, कुष्ठ कार्यकर्ता रजनीश तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जानकारी दी गई कि 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक जिले में कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत जनसमुदाय में जागरूकता बढ़ाने हेतु अपील, संकल्प वाचन, आईईसी गतिविधियाँ, ड्राइंग प्रतियोगिता, क्विज, वाद-विवाद एवं स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। वहीं 11 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान संचालित किया जाएगा।

बताया गया कि 30 जनवरी 2026 को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं खोजी गतिविधियाँ आयोजित होंगी।

समस्त आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में सतत संपर्क बनाए रखें तथा संदेहास्पद, उपचारमुक्त एवं उपचाररत कुष्ठ रोगियों की जानकारी के साथ 30 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे एनएचएम सभागार में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn