---Advertisement---

Sidhi news:बजरंगबली मंदिर में श्रद्धा व भक्ति के साथ हुआ सुंदरकांड पाठ

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:बजरंगबली मंदिर में श्रद्धा व भक्ति के साथ हुआ सुंदरकांड पाठ।

अमित श्रीवास्तव कुसमी

Sidhi news:धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत वातावरण के बीच बजरंगबली मंदिर, मझौली टोला में श्रीरामचरितमानस के पावन सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शिक्षक भीमलाल विश्वकर्मा के सौजन्य से किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

सुबह से ही मंदिर परिसर रामभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जैसे-जैसे सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ, वैसे-वैसे “जय श्रीराम” और “हनुमान जी की जय” के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।सुंदरकांड के चौपाइयों के सस्वर पाठ ने श्रोताओं के हृदय को भावविभोर कर दिया। पाठ के दौरान भगवान श्रीराम की महिमा, हनुमान जी की भक्ति, साहस और सेवा भावना का जीवंत वर्णन श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति प्रदान करता रहा।

आयोजक शिक्षक भीमलाल विश्वकर्मा ने कहा कि सुंदरकांड पाठ से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विधिवत आरती की गई, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को प्रसाद ग्रहण कर शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक भक्ति का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया।

इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बैस,प्राचार्य सुजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ अध्यापक अंजनी लाल यादव,लोकनाथ गुप्ता,शिक्षक पारूल गुप्ता, तनु सोनवानी,नीशा गुप्ता,रीता गुप्ता,राजकुमार बैस,नागेश्वर द्वितीय, संदीप द्विवेदी,अशोक सिंह, चंदन जायसवाल,कंचन साकेत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कलेक्टर हटाने के निर्देश, सहकारी बैंक GM निलंबित, “मैदान छोड़ बल्लभ भवन में बैठे अधिकारी” पर फटकार
कलेक्टर हटाने के निर्देश, सहकारी बैंक GM निलंबित, “मैदान छोड़ बल्लभ भवन में बैठे अधिकारी” पर फटकार

सीधी में CM डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन,कलेक्टर हटाने के निर्देश, सहकारी बैंक...

Share & Earn