Sidhi news:कैरियर काउंसलिंग मेला का समापन समारोह शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी हुआ सम्पन्न
Sidhi news:सीधी जिले अंतर्गत आदिवासी अंचल उसमें में दिनांक 31.01.2026 को शा. मॉडल उ.मा.वि.कुसमी में आयोजित कैरियर काउंसलिंग मेला का समापन हुआ।
इस कैरियर मेले के पांचवे दिवस पर विद्यालय में काउंसलर एवं मार्गदर्शक के रूप में कुसमी थाना प्रभारी TI मैडम अरुणा द्विवेदी ,प्रधान आरक्षक कमलेश एवं आरक्षक दिनेश सिंह चिकित्सा विभाग से , डॉ.सुशील शाह , डॉ अनिल टंडिया एवं किशोर और किशोरी परामर्शदाता प्रवेश पनिका का आगमन हुआ।
इस अवसर पर TI मैडम द्वारा विभिन्न कैरियर विकल्पों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की एवं छात्रों का मार्गदर्शन किया गया।
साथ ही डॉ. सुशील सर के द्वारा छात्रों को बेहतर कॅरियर के लिए अनुशासन एवं समर्पण की महत्त्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया गया अंत मे डॉ अनिल टंडिया द्वारा छात्रों के समक्ष बताया गया कि “जीवन मे लक्ष्य निर्धारण बहुत आवश्यक होता है।
जो भी बनना है उसके लिए मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करें और अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें।
विद्द्यार्थी जीवन मे प्राप्त की गई शिक्षा जीवन के महत्त्वपूर्ण पड़ाव में काम आती है।”
अंत मे विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सिंह के द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक रचना टांडिया , उच्च माध्यमिक शिक्षक बलिराम कुशवाहा, राम प्रकाश सकित , सरोजमणि पनिका , कमलेश्वर पनिका , आरती टांडिया , दिनेश चौधरी , विनीत सिंह,श्री राजेश सौंधिया , बिन्दु गुप्ता ,लक्ष्मण साहू, नीलेश साहु एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
