Sidhi news:सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के दिशानिर्देशों, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रवेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्रशासक श्रीमती सरोज खरे के नेतृत्व में गांधी चौक सीधी में वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार क्षेत्र में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
Sidhi news:इस अवसर पर केस वर्कर अरूणिमा पाठक (वन स्टॉप सेंटर सीधी) ने जानकारी देते हुए बताया कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर छह प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनमें परामर्श सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता तथा 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा शामिल है। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर का कार्यालय इंडियन कॉफी हाउस के समीप संचालित किया जा रहा है, जहां आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं निःसंकोच सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
Sidhi news : कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में केयर टेकर इंदू तिवारी एवं अंजू पाण्डेय की भी सक्रिय सहभागिता रही।
