महिलाओं को सशक्तिकरण एवं स्वावलंबी बनाने वाला बजट — रीती पाठक
बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प — प्रज्ञा त्रिपाठी
सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी बजट — देव कुमार
बजट पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिपूर्ति के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया गया। बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए लाखों-लाख करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना, लखपति दीदी, स्टार्टअप, स्व सहायता समूह और अनेकता नेक सौगाते दी गई है।
उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित केंद्रीय बजट पर महिला संवाद कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं केंद्रीय बजट महिला मोर्चा आयोजन समिति की संयोजक और मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी की विशिष्ट उपस्थिति में संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कही।
महिला संवाद के दौरान विधायक श्रीमती रीती पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि देश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं के सशक्तिकरण से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
बजट को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीवा भाजपा की वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्य समिति की सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए पाथेय साबित होगा।
पेश किए गए बजट में महिलाओं के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण, प्रत्येक जिला केन्द्र पर महिला खिलाड़ियों के लिए सर्व सुविधा युक्त एवं आधुनिक स्टेडियम का निर्माण, स्व सहायता समूह द्वारा संचालित और ग्रामीणों द्वारा निर्मित की गई वस्तुओं के लिए जिला केन्द्र पर बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल, स्व रोजगार के लिए हजारों करोड़ लाखों का प्रावधान, 18 विभागों के माध्यम से उद्यमी बनाना, जीवन रक्षक दवाइयां जैसे कैंसर, किडनी व अन्य प्रकार की बीमारियों के लिए 70 प्रतिशत तक की छूट की व्यवस्था करना प्रमुख रूप से शामिल है।
महिला सशक्तिकरण से हमारा देश विश्व का मार्गदर्शन करेगा। समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हमारी बहनें बराबर की सहभागी बने। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कृत संकल्पित है। मुख्य वक्ता श्रीमती त्रिपाठी ने बजट को लेकर महिलाओं से विस्तृत और व्यापक संवाद किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पेश किया गया बजट सर्व स्पर्शी एवं सर्वव्यापी है। किसान, युवा, महिला सभी के लिए पर्याप्त राष्ट्र आवंटित किया गया है। केंद्रीय बजट की खूबियों को लेकर जिले भर में प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। महिला संवाद में अभियान के संयोजक विश्व बंधुधर द्विवेदी एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम सोनी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अंजू केसरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ अशोक पटेल, मनीला सिंह चौहान, बजट टोली के सदस्य उमाशंकर यादव, सुरेंद्र मणि दुबे, जितेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, सुनीता रानी वर्मा, आशा शुक्ला, विभा शर्मा, ज्योति कुशवाहा, कंचन केसरी, संगीता सिंह चौहान, जगदंबा सोनी, अन्नू पाण्डेय, पार्षद शुभा देवी कोल, ओमता सोनी, संगीता सिंह चौहान, महिमा तिवारी, ज्योति कनौजिया, ममता सोनी, महिमा तिवारी, सरिता सोनी, सुधा नामदेव, सविता सोनी, सरोज शर्मा, पूजा कोल, यशोदा रावत, सोनिया, चंद्रकली शिवानी कोल, शालिनी कोल, निशा नामदेव, रेनू त्रिपाठी सहित अनेक महिलाए उपस्थित रही।
