Mpnews:भोपाल में युवतियों पर हमले का आतंक खत्म, 6 दिन की तलाश के बाद 25 पुलिस टीमों ने सिरफिरे हमलावर को दबोचा
Mpnews: राजधानी भोपाल में बीते कई दिनों से युवतियों पर हो रहे सिलसिलेवार हमलों से दहशत फैलाने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सागर जिले का निवासी यह सिरफिरा युवक महिलाओं को निशाना बनाकर तेज रफ्तार बाइक से हमला करता था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भोपाल पुलिस ने 6 दिन तक व्यापक अभियान चलाया, जिसमें 25 विशेष पुलिस टीमें और करीब 900 सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई।
वही पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद मानसिक रूप से अस्थिर हो गया था। इसी मानसिक स्थिति में उसने महिलाओं के खिलाफ हिंसक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी खासतौर पर अकेली युवतियों को टारगेट करता था और अचानक बाइक से हमला कर मौके से फरार हो जाता था।
जहा लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर ₹30 हजार का इनाम घोषित किया था। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों को ट्रेस किया। आखिरकार उसे अयोध्या बायपास क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह एक और वारदात की तैयारी कर रहा था।
वही गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसमें आपत्तिजनक कंटेंट पाया गया है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आरोपी मानसिक रूप से किस हद तक विकृत सोच का शिकार था और क्या उसने यह सामग्री किसी और के साथ साझा की थी।
Mpnews:साथ ही पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके पुराने आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है।
जहा भोपाल पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से शहर की महिलाओं ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
