---Advertisement---

पापा…पापा भूख लगी है’,शराब पी रहे पिता ने रोती हुई बच्ची को जमीन पर पटका, फिर गला घोंटकर मार डाला

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

‘पापा…पापा भूख लगी है’,शराब पी रहे पिता ने रोती हुई बच्ची को जमीन पर पटका, फिर गला घोंटकर मार डाला

जालंधर: पंजाब के जालंधर से मानवीय संवेदनाओं को सुन्न कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी पांच वर्षीय मासूम बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह भूख लगने पर रो रही थी. पुलिस ने आरोपी पिता को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

पड़ोसियों की शिकायत पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अरविंदर उर्फ अरविंद कुमार के रूप में हुई है. वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. वर्तमान में जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव में रह रहा था. आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता था. बताया जाता है कि शराब पीने का आदी है. मामले की शिकायत पड़ोसी हिम्मत कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई, जिसके आधार पर थाना-7 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया.

शराब पीने का आदी है आरोपी

इस मामले में एडीसीपी/एसपी हरमिंदर सिंह गिल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना-7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जांच में यह बात सामने आयी कि बच्ची की हत्या उसके पिता ने ही की है. उन्होंने बताया कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में धुत्त था और सुबह से ही शराब पी रहा था. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कोई नियमित काम नहीं करता था. शराब के नशे में अक्सर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था.

दिल दहला देने वाली वारदात

पुलिस के मुताबिक 3 फरवरी को बच्ची की मां रोज की तरह काम पर गई हुई थी. घर में सिर्फ आरोपी और उसकी पांच साल की बेटी थी. परिवार में एक डेढ़ साल का बेटा भी है. दोपहर करीब ढाई बजे बच्ची को भूख लगी और वह रोने लगी. आरोपी ने कथित रूप से बच्ची के मुंह में शराब डाल दी. इसके बाद उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया. जब इसके बाद भी जब बच्ची चुप नहीं हुई तो आरोपी ने गला घोंट दिया.

बच्ची की मां बदहवास

पड़ोसियों के अनुसार घरेलू कलह और आर्थिक तंगी के कारण परिवार की हालत बेहद खराब थी. घटना के कुछ समय बाद जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना दी गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. काम से लौटने पर जब बच्ची की मां को बेटी की मौत की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष में रचा इतिहास
64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष में रचा इतिहास

64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष...

Share & Earn