Sidhi news:कुएं में गिरकर 17 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
Sidhi news:सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौहाल में शनिवार 7 फरवरी 2026 की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 17 वर्षीय किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वही प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम नीलम अगरिया (17 वर्ष) है, जो पिता मोहन अगरिया की पुत्री थी। नीलम बीते कुछ समय से अपने मामा शिवभान अगरिया (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी ग्राम रौहाल के यहां रह रही थी। घटना दिनांक 7 फरवरी 2026 को लगभग शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है।
साथ ही मृतिका के मामा शिवभान अगरिया ने कुसमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वे घटना के समय जंगल लकड़ी लेने गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी भांजी नीलम कुएं में गिर गई है। यह सुनते ही परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
वही इस घटना की जानकारी मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी देर शाम पुलिस टीम के साथ ग्राम रौहाल स्थित घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाल कुएं से किशोरी का शव बाहर निकलवाया। मौके पर विधिवत पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जहा पुलिस द्वारा शव को सीएचसी कुसमी (क्या घर के पास) ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान गांव में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।
वही थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कुएं में गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना की गहन जांच जारी है।
Sidhi news:इस दुखद घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांववासियों ने प्रशासन से ऐसे कुओं को सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
