---Advertisement---

Sidhi news:मनरेगा में पेंशनधारियों के नाम पर मजदूरी भुगतान का आरोप

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:मनरेगा में पेंशनधारियों के नाम पर मजदूरी भुगतान का आरोप, बहेरा गड़ई गुडुआधार के पर्क्यूलेशन टैंक कार्य में गड़बड़ी की आशंका

Sidhi news:सीधी जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत गुडुआधार में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। “पर्क्यूलेशन टैंक बहेरा गड़ई गुडुआधार” नामक कार्य में मस्टर रोल क्रमांक 9126 एवं 9127 से जुड़े भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने फर्जीवाड़े की आशंका जताई है। आरोप है कि कुछ पेंशनधारी हितग्राहियों के नाम पर मजदूरी दर्शाकर राशि का भुगतान किया गया, जबकि संबंधित व्यक्तियों ने कार्यस्थल पर काम ही नहीं किया।

Sidhi news:प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्टर रोल क्रमांक 9126 में रघुनंदन पिता सूर्य दीन, सीताराम साहू पिता सुखई साहू तथा जगन्नाथ पिता राम चरण साहू के नाम दर्ज हैं। दस्तावेजों में कुल 12 दिन की मजदूरी, प्रति दिन 240.68 रुपये की दर से कुल 2888.16 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि पूछताछ में संबंधित वृद्धों ने स्वयं कार्य न करने की बात कही है, बावजूद इसके उनके खातों में मजदूरी राशि ट्रांसफर होना संदेह को जन्म देता है।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो और भी नामों के सामने आने की संभावना है। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव की भूमिका पर प्रश्न उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना, जो ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित है, उसमें अनियमितताओं से वास्तविक हितग्राही वंचित हो सकते हैं।

जहा इस मामले को लेकर जनपद स्तर पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि मस्टर रोल, उपस्थिति रजिस्टर, कार्यस्थल निरीक्षण रिपोर्ट और बैंक भुगतान विवरण की जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने समय-सीमा बैठक में लंबित आवेदनों एवं समय-सीमा पत्रों की...

Share & Earn