बड़ी राहत,17 अगस्त से MP में फिर शुरू होगी खाद की बिक्री
मध्यप्रदेश के करीब 82 लाख पंजीकृत किसानों के लिए राहत की खबर है। खाद की बिक्री पर लगी अस्थायी रोक अब खत्म होने जा रही है।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार, 16 अगस्त की शाम तक iFMS पोर्टल पर दर्ज खाद के स्टॉक और विक्रेताओं के वास्तविक स्टॉक का मिलान पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 17 अगस्त से अनुदानित खाद की बिक्री दोबारा शुरू होगी।
सरकार का कहना है कि किसानों की जरूरत के अनुसार खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
बता दें कि 14 अगस्त की शाम 7 बजे से अनुदानित खाद की बिक्री अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। वहीं, 15 और 16 अगस्त को अवकाश होने के कारण बिक्री बंद रही।
किसानों के लिए जरूरी अपडेट—17 अगस्त से खाद की बिक्री फिर शुरू होगी।