सिंगरौली में तिरंगे के रंगों वाली चूड़ियों पर छिड़ी चर्चा, तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उठे सवाल

सिंगरौली में तिरंगे के रंगों वाली चूड़ियों पर छिड़ी चर्चा, तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उठे सवाल

सिंगरौली में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

समारोह के दौरान मंत्री राधा सिंह की तिरंगे के रंगों वाली चूड़ियां भी चर्चा का विषय बन गईं। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चूड़ियों में केसरिया, सफेद और हरे रंग के क्रम को लेकर यूजर्स अलग-अलग सवाल और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

Leave a Comment