---Advertisement---

सिहावल में सुरक्षा का पहरा मजबूत! नवागत चौकी प्रभारी ने रात में किया निरीक्षण.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिहावल में सुरक्षा का पहरा मजबूत,नवागत चौकी प्रभारी ने रात में किया निरीक्षण...

सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नवागत चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने अपने दल-बल के साथ देर रात गश्त कर निरीक्षण किया। वही चौकी प्रभारी ने बाजार, मुख्य मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जहा गश्त के दौरान पुलिस टीम ने कई स्थानों पर रुककर लोगों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया।

वही साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपराध नियंत्रण के लिए लगातार जारी है प्रयास

पुररी मामले मे चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जहा उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त का उद्देश्य अपराधियों पर अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।

वही लोगों ने जताई संतुष्टि पुलिस की सक्रियता को देखकर स्थानीय लोगों ने संतोष जताया। लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनेगा।

जहा पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत चौकी/थाने में दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn