एमपी के भोपाल की मुलाकात से गरमाई सियासत,ओबीसी चेहरे की तलाश में कांग्रेस, कमलेश्वर पटेल की सक्रियता पर बढ़ी चर्चाएँ
सोशल मीडिया में एक फोटो ने इस समय पर खूबसूरतियां बटोरी है यह फोटो और किसी की नहीं बल्कि कमलेश्वर पटेल की है। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक तस्वीर ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। जहा पूर्व मंत्री और सीडीसी मेंबर कमलेश्वर पटेल की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात ने राजधानी भोपाल में सियासी हलचल तेज कर दी है। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब पार्टी के भीतर प्रतिनिधित्व और सामाजिक समीकरणों को लेकर चर्चाएँ जोर पकड़ रही हैं।
वही राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दिग्विजय सिंह द्वारा राज्यसभा में जाने से इनकार के बाद कांग्रेस अब एक मजबूत ओबीसी चेहरे पर दांव खेल सकती है। इस परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के तीन प्रमुख नामों की चर्चा लगातार हो रही है, जिनमें कमलेश्वर पटेल का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के भीतर उनकी बढ़ती सक्रियता और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद को संभावित रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
जहा इसी क्रम में कमलेश्वर पटेल ने आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर सौजन्य मुलाकात की। आधिकारिक तौर पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसी मुलाकातें अक्सर व्यापक राजनीतिक संकेत देती हैं। तस्वीर में दिख रही सहजता और संवाद की मुद्रा ने अटकलों को और हवा दी है।
वही कांग्रेस के लिए ओबीसी नेतृत्व का मुद्दा लंबे समय से रणनीतिक महत्व रखता है। आगामी चुनावी समीकरणों और सामाजिक संतुलन को साधने के लिहाज़ से पार्टी हर कदम फूंक-फूंककर रख रही है। ऐसे में कमलेश्वर पटेल जैसे नेताओं की सक्रियता को केवल सामान्य राजनीतिक गतिविधि मानना जल्दबाज़ी हो सकती है।
गौरतलब पार्टी की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में यह तस्वीर चर्चा का केंद्र बन चुकी है। क्या यह केवल सौजन्य भेंट है या किसी बड़े राजनीतिक समीकरण की भूमिका यह आने वाले दिनों में साफ हो सकेगा। फिलहाल, राजधानी की यह मुलाकात कांग्रेस की अंदरूनी रणनीति और संभावित दावों को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।

