---Advertisement---

शिवपुरी में वकील हत्याकांड के विरोध में प्रदेशव्यापी हड़ताल, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बहाली की मांग

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

शिवपुरी में वकील हत्याकांड के विरोध में प्रदेशव्यापी हड़ताल, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बहाली की मांग

भोपाल: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वकील की हत्या से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश है. जगह-जगह हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया. भोपाल समेत कई जिलों में वकीलों ने रैली निकाली और अपना विरोध जताया. भोपाल में अधिवक्ताओं ने कामकाज बंद करके कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र सौंपा. सीएम के नाम पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और दिवंगत अधिवक्ता संजय सक्सेना के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की.

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला. भोपाल में सोमवार को वकील अदालती कामकाज से दूर रहे. उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया. वकीलों ने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से सीएम मोहन यादव से प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है. इसके साथ ही दिवंगत अधिवक्ता संजय के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की भी डिमांड की.

वकीलों की मांग को नजरअंदाज करने का आरोप

वकीलों ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना जरूरी हो गया है. इससे पहले भी एक्ट को लागू करने की मांग उठी, लेकिन सरकार ने वकीलों की मांग को नजरअंदाज किया. एडवोकेट देवेंद्र रावत ने बताया, “भोपाल के अधिवक्ता हत्या के बाद आक्रोशित हैं. हमारी मांग है कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ फार्स्टट्रेक कोर्ट में केस को चलाया जाए. केस की जांच किसी स्पेशल एजेंसी से कराई जानी चाहिए.”

जमीन विवाद में पैरवी करने पर हत्या

एडवोकेट संजय सक्सेना रोज की तरह बाइक से करैरा सिविल कोर्ट जा रहे थे, इस दौरान आनंद सागर मंदिर के पास घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजन का आरोप है कि यह हत्या जमीन विवाद से जुड़ी है. एक पक्ष को केस जीतवाने के बाद विपक्षी ने सुपारी देकर हत्या कराई है.

10 लाख की सुपारी देने के आरोप

परिवार ने चार लोगों के नाम दिए हैं, जिनमें शिक्षक कमलेश शर्मा, उनके सरपंच चाचा सुनील शर्मा सहित 3 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. पुलिस जांच में सुपारी हत्या (10 लाख की, 2 लाख एडवांस) और चुनावी रंजिश का भी एंगल सामने आया है. पुलिस ने रविवार को शॉर्ट एनकाउंटर में तीन शूटरों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक आरोपी घायल हुआ. कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.

शिवपुरी में मोहन सरकार के खिलाफ नारेबाजी

शिवपुरी के करेरा में हुई वकील की हत्या के बाद वकीलों ने सोमवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल की, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर ग्वालियर में भी हाईकोर्ट और जिला न्यायालय में वकीलों ने कामकाज बंद रखा, वहीं जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के बाहर पुलिस का पुतला दहन कर मोहन सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. वकीलों ने सरकार को सीधे तौर पर 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर एक हफ्ते के अंदर सरकार ने इस पर निर्णय नहीं लिया तो वकील भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn