मैहर मे प्रिंस अग्रवाल बने नगर पालिका के नए सीएमओ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मध्य प्रदेश के नए जिले मैहर को नया नगर पालिका सीएमओ मिल गया है। मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा वर्ष–2023 के परिणामों के तहत प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति के रूप में प्रिंस अग्रवाल को मैहर नगर पालिका का मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। यह पदस्थापना मध्यप्रदेश राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत “ग” श्रेणी के पद पर दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए की गई है। इस नियुक्ति को स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
जहा राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित अधिकारियों की यह नियुक्ति राज्य सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत शहरी निकायों में प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और कार्यकुशलता को सुदृढ़ किया जा सके। प्रिंस अग्रवाल की नियुक्ति से मैहर नगर पालिका में नीतिगत निर्णयों, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसेवा से जुड़े कार्यों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
वही स्थानीय स्तर पर नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच इस खबर को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और शहरी नियोजन जैसे विषयों पर प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा बढ़ी है। प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि नए सीएमओ के नेतृत्व में नगर पालिका की कार्यप्रणाली अधिक संगठित और परिणामोन्मुखी बनेगी।
जहा मैहर, जो की एक धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, वहां प्रशासनिक स्थिरता और सक्रियता विकास की गति को सीधे प्रभावित करती है। ऐसे में एक युवा और प्रतियोगी परीक्षा से चयनित अधिकारी की नियुक्ति को भविष्य की योजनाओं के लिए उत्साहजनक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
इस सरकारी आदेश के अनुसार, दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान अधिकारी के कार्यों, निर्णय क्षमता और प्रशासनिक प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि प्रदर्शन संतोषजनक रहा, तो यह नियुक्ति स्थायी रूप ले सकती है। फिलहाल, नगर में उम्मीदों का माहौल है और निगाहें नए प्रशासनिक नेतृत्व के आगामी कदमों पर टिकी हैं।

