---Advertisement---

मध्यप्रदेश सरकार आज पेश करेगी बजट,क्या रहेगा खास जानिए..

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार आज पेश करेगी बजट,क्या रहेगा खास जानिए…

मध्य प्रदेश में आज मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह मीटिंग विधानसभा में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जिसमें बजट को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके बाद विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। एमपी में इस बार कृषि वर्ष घोषित होने के कारण किसानों को बड़ी सौगात मिल सकती है।

मध्यप्रदेश सरकार आज पेश करेगी बजट

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन हैं। सुबह 11 बजे सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट पेश करेगी। जो लगभग 4.70 लाख करोड़ का हो सकता है। पिछले साल के बजट की तुलना में 12 से 15 % अधिक है। इसके पहले कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी मिलेगी।

अगले तीन साल का रोडमैप

बजट के साथ सरकार अगले 3 साल का रोडमैप पेश करेगी। जिसमें किसान, युवा, गरीब और महिलाओं पर फोकस रहेगा। युवाओं के लिए नई सरकारी नौकरियों की घोषणा होने की उम्मीद है। साल 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने को लेकर विशेष प्रावधान आ सकते हैं। सिंचाई और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर जोर रहेगा। इसके अलावा सिंहस्थ 2028 के लिए विशेष वित्तीय प्रावधान किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश का पहला ‘पेपरलेस’ बजट होगा

एमपी विधानसभा में आज पेश होने वाला बजट प्रदेश का पहला ‘पेपरलेस’ बजट होगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सूटकेस की जगह टैबलेट लेकर विधानसभा पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि इस साल राज्य का बजट पिछले साल से बड़ा होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य का बजट 4.21 लाख करोड़ रुपये था। सरकार ने 2028 तक राज्य के बजट को 7.28 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn