भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक, आगामी कार्यक्रमों और संगठन मजबूती पर मंथन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई… इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये… बैठक को प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संबोधित किया… बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री सभी संभागों के प्रभारी और मोर्चों के अध्यक्ष शामिल हुए…
बैठक का मुख्य फोकस पार्टी की संगठन मजबूती जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा…

