---Advertisement---

Sidhi news:ग्राम पंचायत करमाई में जीपीडीपी निर्माण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले के जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत करमाई में ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान (जीपीडीपी) तैयार करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत सीधी के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनंजय मिश्रा, श्री अशोक कुमार माथुर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री प्रदीप कुमार मांडले, सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा (पीसीओ) श्री वीरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Sidhi news:मास्टर ट्रेनर के रूप में रामजन्म गुप्ता, चंद्रमणि विश्वकर्मा एवं नितिन कुमार तिवारी द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम विकास योजनाओं की तैयारी, स्थानीय आवश्यकताओं का आकलन, संसाधनों का समुचित उपयोग एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Sidhi news:कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर सुदृढ़ एवं सहभागी योजना निर्माण सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण विकास को गति प्रदान करना रहा।

---Advertisement---
Share & Earn