---Advertisement---

दुर्गा मंदिर में मारपीट और ग्रिल तोड़ने के बाद दो पक्षों में पथराव

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

दुर्गा मंदिर में मारपीट और ग्रिल तोड़ने के बाद दो पक्षों में पथराव

मध्य प्रदेश: जबलपुर के सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित आजाद चौक में गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान एक युवक के साथ मारपीट कर मंदिर में लगी ग्रिल को नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते जमकर पथराव शुरू हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

घटना के बाद से आजाद चौक क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

गौरतलब है कि आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है। यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं, जिसके कारण पूर्व में भी विवाद की स्थिति बनती रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो युवक के साथ मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़ने के बाद पथराव में बदल गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn