---Advertisement---

परमहंस बरचर आश्रम मे विशाल भंडारा कल 22 फरवरी को

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

परमहंस बरचर आश्रम मे विशाल भंडारा कल 22 फरवरी को

सीधी जिले से 50 किलोमीटर की दूरी पर सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल परमहंस आश्रम बरचर मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल वार्षिक भंडारा 22 फरवरी शुक्ल पक्ष पंचमी (रविवार ) को परम पूज्य स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज के सानिध्य मे सम्पन्न होगा। जहाँ भक्तों द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है स्वामी जी भी शुक्रवार 20 फरवरी को शक्तेषगढ़ आश्रम से हेलीकाप्टर से बरचर आश्रम पहुंच चुके हैं जिनकी मौजूदगी मे भंडारे का आयोजन सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक अनवरत रूप से चलता रहेगा।

भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के एवं पूज्य स्वामी जी का दर्शन करने के लिए मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल,छत्तीसगढ़,उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों से भारी संख्या मे भक्तजन पहुंचते हैं जो स्वामी जी का दर्शन करके प्रसाद ग्रहण करते हैं सांथ ही भंडारे के सांथ -सांथ दिन भर आश्रम के संत जनो द्वारा प्रवचन भी किया जाता हैं।

भक्तजनो को प्रवचन का रसपान करने को भी मिलता है पंगत की व्यवस्था, प्रवचन स्थल की व्यवस्था श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो भक्तजनो द्वारा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं वहीं सुरक्षा की दृष्टि कई थानो के पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहेंगे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn