---Advertisement---

चौकी प्रभारी रामपाल दाहिया 30,000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,चचाई चौकी प्रभारी रामपाल दाहिया 30,000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

रीवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त रीवा की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें चचाई चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रामपाल दाहिया और उनके वाहन चालक को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम हुई और मामले को लेकर अब औपचारिक रूप से जांच तथा कानूनी प्रक्रिया जारी है।

जहा इस कार्रवाई का केंद्र बिंदु मध्यप्रदेश के रीवा जिले का ग्राम चचाई है, जहां स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के भ्रष्ट आचरण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वही शिकायत के मुताबिक, रामपाल दाहिया ने एक पारिवारिक विवाद के मामले में समझौता कराने या कार्रवाई न करने के एवज़ में भारी 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। वही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ने उनके बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई को टालने के लिए अवैध रूप से रकम माँगी, जो आम किसान के लिए जुटाना कठिन थी।

वही लोकायुक्त कार्यालय में शिकायतकर्ता शिवकुमार कोल द्वारा यह शिकायत मिलने के बाद, मामले की त्वरित सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप का समर्थन मिलने पर लोकायुक्त टीम ने विशेष ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार, शिकायतकर्ता को रिश्वत की पहली किश्त 30,000 ₹ लेकर भेजा गया। वही जैसे ही वाहन चालक अंकुर कुमार राशि लेने चाचाई मोड़ के पास पहुंचे, तभी लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

वही कार्यवाही लोकायुक्त रीवा के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के नेतृत्व में की गई और टीम में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा स्वतंत्र गवाह भी शामिल थे। जहा पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

कार्रवाई के बाद अधिकारियों को नियमानुसार जमानत पर रिहा भी किया गया है, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई जिला प्रशासन व लोकायुक्त की तत्परता को दर्शाती है। स्थानीय नागरिकों ने इस कदम की सराहना की है और कहा है कि इससे भ्रष्ट तंत्र में सुधार की उम्मीद बढ़ती है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn