---Advertisement---

Sidhi news:मझौली पुलिस की बड़ी सफलता: लगभग 3000 किलोमीटर का सफर तय कर गुजरात के कच्छ से नाबालिग किशोरी को किया सुरक्षित दस्तयाब

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news :सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में मझौली पुलिस ने एक चुनौतीपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। गुमशुदा नाबालिग किशोरी की तलाश में पुलिस टीम ने लगभग 3000 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर महज एक सप्ताह के भीतर किशोरी को गुजरात के कच्छ से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

विस्तृत विवरण

परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पता चला कि किशोरी गुजरात के कच्छ जिले में है।

पुलिस की कठिन यात्रा और तत्परता

Sidhi news:सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और मध्य प्रदेश से गुजरात तक का लगभग 3000 किलोमीटर का चुनौतीपूर्ण सफर तय किया। टीम ने अथक परिश्रम और सूझबूझ का परिचय देते हुए किशोरी को सुरक्षित ढूंढ निकाला और वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे वापस सीधी लेकर आए। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी।

परिजनों ने जताया आभार

अपनी बेटी को इतनी दूर से सुरक्षित वापस लाने पर परिजनों ने सीधी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा विश्वास जताते हुए पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

सराहनीय टीम

Sidhi news:इस कठिन और महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

---Advertisement---
Share & Earn