---Advertisement---

रामपुर नैकिन में शराब पैकारी का खेल उजागर, रायखोर में ग्रामीणों ने पकड़ी बाइक, 5 मिनट में पहुँची जीप

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

रामपुर नैकिन में शराब पैकारी का खेल उजागर, रायखोर में ग्रामीणों ने पकड़ी बाइक, 5 मिनट में पहुँची जीप, आरोपों से गरमाया माहौल

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में विदेशी शराब की कथित अवैध पैकारी को लेकर बुधवार को ग्राम रायखोर में हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव–गांव में शराब सप्लाई कर बिक्री कराई जा रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। ताजा घटनाक्रम में ग्रामीणों ने अवैध शराब ले जा रहे एक मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में स्थिति पलट गई।

वही ग्रामीणों के अनुसार बुधवार दोपहर एक युवक मोटरसाइकिल पर झोले में बड़ी मात्रा में शराब लेकर रायखोर पहुँचा था। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे रोका और तलाशी ली। आरोप है कि झोले में करीब 30 पेटी शराब रखी हुई थी, जिसे बाइक के पिछले हिस्से में विशेष रूप से फिट किया गया था। ग्रामीणों ने तत्काल आपत्ति जताते हुए युवक को पकड़ लिया और सूचना देने की तैयारी करने लगे।

वही इसी बीच मे प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि महज पाँच मिनट के भीतर एक जीप मौके पर पहुँची, जिसमें कथित रूप से शराब दुकान के कर्मचारी सवार थे। ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प की स्थिति बनी। आरोप है कि बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और इसी अफरातफरी में शराब ले जा रहा युवक मौके से भाग निकला।

जहा स्थानीय निवासी सनी सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र में लगातार हो रही हैं। उनका कहना है कि गांवों में खुलेआम शराब बिकवाई जा रही है, जिससे झगड़े बढ़ रहे हैं और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है। उन्होंने दावा किया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, उल्टा शिकायतकर्ताओं को धमकियाँ मिल रही हैं।

वही मामले में जब आबकारी विभाग का पक्ष जानने के लिए आबकारी अधिकारी एस. के. सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से इनकार कर दिया। उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा कि “मैं इस बारे में कुछ नहीं बोल सकता, ऊपर से प्रेशर है, कार्रवाई नहीं कर सकता।”

---Advertisement---
Share & Earn